राम मंदिर शंखनाद के लिए दिल्ली के हर घर से उठेगी आवाज, VHP भरवाएगी संकल्प पत्र
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद 9 दिसंबर को दिल्ली में शंखनाद धर्मसभा का आयोजन करने जा रही है। संसद में मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने के मांग की जाएगी।
गुरुग्राम, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद 9 दिसंबर को दिल्ली में शंखनाद धर्मसभा का आयोजन करने जा रही है। इसमें सरकार से संसद में मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने के मांग की जाएगी। शंखनाद धर्मसभा के गुरुग्राम महानगर संयोजक अजय ने दावा किया कि संकल्प पत्र भराने के लिए हम घर-घर जायेंगे।
टीम हो रही तैयार
लोगों को जोड़ने के लिए जिले को 14 प्रखंडों और 130 खंडों में बांटा गया है। प्रत्येक खंड से पांच लोगों की टीम तैयार की गई है। प्रखंडों में 25 लोगों की टीम तैयार की गई है। प्रत्येक खंड में एक समर्पित कार्यकर्ता को नगर संयोजक का दायित्व दिया गया है। अतिरिक्त मातृशक्ति आयाम का प्रमुख रितु गोयल को, युवा शक्ति आयाम का प्रमुख अश्विनी कुमार को, समरसता प्रमुख पूरन यादव लोहचब को, मठ मंदिर प्रमुख महेंद्र यादव को, प्रचार प्रसार प्रमुख सौरभ कुमार को, संरक्षण समिति प्रमुख राम अवतार बिट्टू को बनाया गया है।
मनोरंजन तिवारी को सह मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
नगर संयोजक
- केशव नगर - श्रीकृष्ण
- माधव नगर - विनोद गुप्ता
- विवेकानंद नगर - चेतन शर्मा
- प्रकाशपुरी -विक्रम चौहान
- द्रोणाचार्य - संजीव त्यागी
- महाराणा प्रताप- अतर चंद
- बादशाहपुर - योगेन्द्र
- वीर सावरकर नगर - प्रमोद मंगला
- संत रविदास नगर - एडवोकेट परविंदर
- सुभाष नगर - महेंद्र नरेश
- श्री कृष्णा नगर - सज्जन कुमार
- मधुकर नगर- दीपचंद