विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्वी प्रज्ञा को लेकर देखिए BJP नेता का पोस्टर, कैसे कांग्रेस की न्याय स्कीम पर किया तंज

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 19 Apr 2019 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:20 AM (IST)

साध्वी प्रज्ञा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले तेजिंदर सिंह बग्गा ने कांग्रेस की न्याय स्कीम पर तंज कसते हुए एक पोस्ट ट्वीट किया है।

साध्वी प्रज्ञा को लेकर देखिए BJP नेता का पोस्टर, कैसे कांग्रेस की न्याय स्कीम पर किया तंज
साध्वी प्रज्ञा को लेकर देखिए BJP नेता का पोस्टर, कैसे कांग्रेस की न्याय स्कीम पर किया तंज

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के तहत इस बार मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट खूब चर्चा में है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाने एलान किया है। इस बीच साध्वी प्रज्ञा को लेकर विरोध और समर्थन दोनों ही तरह की बातें सामने आ रही हैं। 

वहीं, साध्वी प्रज्ञा को लेकर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता और सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले तेजिंदर सिंह बग्गा ने कांग्रेस की न्याय स्कीम पर तंज कसते हुए एक पोस्ट ट्वीट किया है और गांधी परिवार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है।  

यहां पर बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत भोपाल सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कांग्रेस के सामने हिंदुत्व की फायर ब्रांड नेता कही जाने वालीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर होंगी। बताया जा रहा है कि इस सीट पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन भाजपा ने अब साध्वी प्रज्ञा पर बड़ा दांव खेला है। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा के नाम पर सहमति बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अहम भूमिका निभाई है। 

गौरतलब है कि पिछली बार इस सीट से सुषमा स्वराज जीती थीं। वहीं, साध्वी को भोपाल से उम्मीदवार बनाए जाने पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था- 'आशा है कि साध्वी प्रज्ञा को भोपाल का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण पसंद आएगा।'

वहीं, टिकट की घोषणा से पहले साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। भाजपा प्रदेश कार्यालय से निकलने के बाद साध्वी ने कहा था कि मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। ये धर्मयुद्ध है और हम इसे जीतेंगे। मैंने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की। सबने तय किया है कि हम राष्ट्र के विरुद्ध षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ लड़ेंगे, क्योंकि राष्ट्र सुरक्षा पहले है और बाकी चीजें बाद में।   

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।