Move to Jagran APP

VIDEO: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी से बरसात ने दी राहत

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि अगले सात दिनों में बादल आंधी बूंदाबांदी जैसी मौसम की गतिविधियां बनी रहेंगी। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह ही तेज धूप खिल गई थी जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 05:14 PM (IST)
VIDEO: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी से बरसात ने दी राहत
शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बरसात हुई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में बरसात होने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी और लू की चुभन झेलते आ रहे दिल्लीवासियों को अगले एक सप्ताह तक कुछ राहत का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि अगले सात दिनों में बादल, आंधी, बूंदाबांदी जैसी मौसम की गतिविधियां बनी रहेंगी।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह ही तेज धूप खिल गई थी जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मुंगेशपुर और नजफगढ़ का इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। इन दोनों जगहों का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पहले से ही अनुमान था कि अगले सात दिनों के बीच तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा होने या लू जैसी स्थिति के वापस लौटने के आसार फिलहाल नहीं हैं। शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने की बात पहले ही बताई गई थी। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चलने के आसार बताए गए थे।

इसी के हिसाब से हवाएं भी चलीं और बरसात भी दर्ज की गई। जबकि तापमान 44 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.