Move to Jagran APP

VIDEO Rajendra Nagar Bypoll Election Result: देखिए चुनाव जीतने का श्रेय किसको दे रहे दुर्गेश पाठक, जनता को बताई कुछ और सच्चाई

आप ने इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इससे पहले यहां से राघव चड्ढा विधायक थे मगर उनके राज्यसभा चले जाने की वजह से ये सीट खाली हुई थी। अब उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने ये सीट फिर से हासिल कर ली है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 05:47 PM (IST)
VIDEO Rajendra Nagar Bypoll Election Result: देखिए चुनाव जीतने का श्रेय किसको दे रहे दुर्गेश पाठक, जनता को बताई कुछ और सच्चाई
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक विजयी हुए।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने यहां बीजेपी नेता को हराकर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इससे पहले यहां से राघव चड्ढा विधायक थे मगर उनके राज्यसभा चले जाने की वजह से ये सीट खाली हुई थी। अब उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने ये सीट फिर से हासिल कर ली है।

loksabha election banner

यहां से पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव हराया है। इस तरह से आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। इससे पहले राघव चड्ढा यहां से विधायक थे, राघव चड्ढा के राज्यसभा चले जाने की वजह से ये सीट खाली हुई थी।

चुनाव जीतने के बाद दुर्गेश पाठक ने जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने इलाके में भरे मंच से कई सारी बातें शेयर की। ये भी बताया कि वो ये चुनाव किसके नेतृत्व में जीते हैं किसकी वजह से चुनाव जीतना संभव हो सका है। आम आदमी पार्टी के इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर दुर्गेश पाठक का ये वीडियो शेयर भी किया गया है। जिसमें लिखा है कि मेरे गांव में आज तक कोई ज़िला पंचायत सदस्य नहीं बना। उस गांव से Delhi आकर IAS की तैयारी करने वाला एक साधारण लड़का आज MLA बना, ये सिर्फ़ और सिर्फ़ @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में हो सकता है।

वैसे दुर्गेश पाठक ने स्नातक तक शिक्षा हासिल की हुई है उसके बाद वो बड़े सपने लेकर दिल्ली आए थे। उनका सपना एक आइएएस अधिकारी बनने का था मगर परिस्थितियां बदली और वो अन्ना आंदोलन के साथ जुड़ गए। इस जुड़ाव के बाद दिशा ही बदल गई। फिलहाल वो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) प्रभारी हैं। वर्ष 2020 में करावल नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

वर्ष 2017 में पंजाब के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। चुनावी मैदान में उन्होंने राजेंद्र नगर की जनता से वायदा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि वो चुनाव जीतते हैं तो उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी। वो किन चीजों को सामने रखकर काम करेंगे। इसमें दिल्ली सरकार ने जो-जो कार्य शिक्षा व स्वास्थ्य में किए हैं, वैसे प्रोजक्ट राजेंद्र नगर को मिले इस पर काम किया जाएगा। क्षेत्रवार विधानसभा की परेशानियों का विवरण बनाया है प्राथमिकता पर उनको समाधान तक ले जाएगा। इलाके में पानी की समस्या के लिए दो यूजीआर बनना लंबित हैं। साथ ही एक अस्पताल भी बनना है उन्हें प्राथमिकता पर बनवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.