Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो में चले लात-घूंसे, दो यात्रियों के बीच जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 03:44 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो इन दिनों गलत कारणों से सुर्खियों में है। मेट्रो में बीते कई महीनों से कपल द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की खबरें आ रही थी। वहीं इन दिनों मेट्रो में दो यात्रियों के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दूसरे को थप्पड़ और घूंसे लगाते देखा जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स दिल्ली मेट्रो पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच जमकर हुई मारपीट।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो को न सिर्फ राजधानी में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है, बल्कि यह यात्रियों के मनोरंजन के साथ-साथ गुस्सा उतारने का एक जरिया भी बन गया है। हाल ही इसमें कपल द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण इसकी चर्चा हुई, तो वहीं यात्रियों के बीच झगड़े को लेकर भी यह इन दिनों सुर्खियों में है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के क्लेश नामक यूजर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दो यात्रियों को एक दूसरे से मारपीट करने, थप्पड़ मारने और पंच लगाते देखा जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि दो शख्स आपस में एक-दूसरे को मुक्का मार रहे हैं। इसके बाद वे एक-दूसरे को थप्पड़ भी मार रहे हैं। कुछ देर तक उलझने के बाद अन्य यात्री बीचबचाव करते देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीट की खातिर ये झड़प हुई है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Metro का एक और अश्लील वीडियो वायरल, अब पुल के नीचे गंदी हरकत करते दिखे एक लड़का और दो लड़की

    यूजर्स मेट्रो प्रशासन पर उठा रहे सवाल

    इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो पर यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे असभ्य नागरिक की पहचान बता रहे हैं तो कई मेट्रो प्रशासन पर ही सवाल उठा रहे हैं। अधिकतर यूजर्स ने सवाल किया कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से आखिर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

    ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: प्लेटफॉर्म और दिल्ली मेट्रो के बीच फंसा शख्स, जानिए फिर आगे क्या हुआ; DMRC का भी आया बयान