विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: CM रेखा गुप्ता

Published: Fri, 18 Jul 2025 10:26 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए वन महोत्सव 2025 का आयोजन किया। राष्ट्रपति एस्टेट में हुए पौधारोपण ...और पढ़ें

राष्ट्रपति एस्टेट में शुक्रवार को ‘वन महोत्सव 2025’ में पहुंची सीएम रेखा गुप्ता। फोटो: जागरण
राष्ट्रपति एस्टेट में शुक्रवार को ‘वन महोत्सव 2025’ में पहुंची सीएम रेखा गुप्ता। फोटो: जागरण

HighLights

  1. वन महोत्सव 2025 पौधारोपण अभियान आयोजित
  2. सरकार का 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
  3. पर्यावरण संरक्षण नागरिकों का भी दायित्व

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ल सरकार ने देश की राजधानी को हरित, पर्यावरण के अनुकूल व प्रदूषण से मुक्त करने के लिए बड़ी पहल की है।

राष्ट्रपति एस्टेट में शुक्रवार को आयोजित ‘वन महोत्सव 2025’ में जानी मानी हस्तियों ने दिल्ली सरकार की इस पहल की सराहना की है।

कहा कि ऐसे आयोजनों व जन-जागरूकता से ही दिल्ली सही मायनों में देश की राजधानी कहलाएगी। इस आयोजन के तहत राष्ट्रपति एस्टेट स्थित 11 विलिंगडन क्रिसेंट में एक विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की भावना को आत्मसात करते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, जस्टिस नवीन चावला, जस्टिस ज्योति सिंह, जस्टिस अनूप भंभानी, जस्टिस अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों से अपील की, कि वे अपने घरों, आस-पड़ोस, विद्यालयों, कार्यालयों और सामुदायिक स्थलों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इस अभियान को एक जनांदोलन का रूप दें।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वन महोत्सव 2025 के तहत दिल्ली सरकार ने इस वर्ष 70 लाख से अधिक पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

मुख्यमंत्री ने पौधारोपण करते हुए दिल्लीवासियों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व है।

यह भी पढ़ें- पर्यटन को लेकर दिल्ली की ब्रांडिंग शुरू, हिमेश रेशमिया के साथ कपिल मिश्रा पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय