विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यटन को लेकर दिल्ली की ब्रांडिंग शुरू, हिमेश रेशमिया के साथ कपिल मिश्रा पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय

Published: Fri, 18 Jul 2025 10:12 PM (IST)

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गायक हिमेश रेशमिया के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने संग्रहालय की ...और पढ़ें

कपिल मिश्रा की देश से अपील, दिल्ली के पर्यटन स्थलों पर जरूर आएं। फोटो: X
कपिल मिश्रा की देश से अपील, दिल्ली के पर्यटन स्थलों पर जरूर आएं। फोटो: X

HighLights

  1. मंत्री कपिल मिश्रा ने किया संग्रहालय का दौरा
  2. गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया भी साथ रहे
  3. दिल्ली के पर्यटन स्थलों पर आने की अपील

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की ब्रांडिंग के तहत पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रसिद्ध गायक एवं संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया के साथ शुक्रवार काे प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया।

भ्रमण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने संग्रहालय की विभिन्न तकनीकी विशेषताओं और गैलरियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने देश के लोगों से अपील की कि आप सभी दिल्ली के इन पर्यटन स्थलों पर जरूर आएं।

प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित 14 अत्याधुनिक गैलरियां हैं, जो भारत के राजनीतिक इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं।

संग्रहालय की विशेषताओं में 6D हेलिकॉप्टर राइड, इंटरैक्टिव जोन, वर्चुअल फोटो सेशन, हैंडराइटिंग रोबोट, टाइम मशीन, 3D नेशनल एम्बलम और काइनेटिक एलईडी लाइट्स से युक्त राष्ट्रीय ध्वज जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय न केवल हमारे देश के इतिहास को जीवंत करता है बल्कि यह युवाओं को प्रेरणा देने का भी एक माध्यम है।

यह भारत के महान नेताओं की यात्राओं और योगदान का सजीव दस्तावेज है। हर भारतीय को यहां आकर भारत के गौरवशाली नेतृत्व की झलक अवश्य देखनी चाहिए।

इसके साथ ही मंत्री मिश्रा ने अपने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि कर्तव्य पथ, भारत मंडपम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, डा. अम्बेडकर स्मारक जैसे आधुनिक भारत की पहचान वाले पर्यटक स्थलों पर देशभर से लोग आएं।

इसी क्रम में आज मशहूर गायक हिमेश रेशमिया द्वारा किया औके साथ दिल्ली के प्रमुख टूरिज्म स्मारक प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाना हुआ।

देश की राजनीति, इतिहास, संस्कृति, सभ्यता को दर्शाते ये नए पर्यटक स्थल दिल्ली की पहचान हैं। रेशमिया साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय जाकर हमने इस अभियान की शुरुआत की है। आप सभी दिल्ली के इन पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 573 कॉलोनियों के लिए बड़ी खबर, रेखा गुप्ता सरकार देने जा रही यह खास सुविधा