Move to Jagran APP

वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने दिया विपक्ष को ये सदेश, दुष्यंत गौतम ने कहा- प्रलोभन में नही आएगा अनुसूचित समाज

Valmiki Jayanti 2021 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि हम सब के लिए प्रेरणा श्रोत है। उनकी जयंती पर हमें देश को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 08:58 PM (IST)
वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने दिया विपक्ष को ये सदेश, दुष्यंत गौतम ने कहा- प्रलोभन में नही आएगा अनुसूचित समाज
किसी प्रलोभन में नहीं फंसेगा अनुसूचित समाजः दुष्यंत गौतम। फोटो- ट्वीटर

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि हम सब के लिए प्रेरणा श्रोत है। उनकी जयंती पर हमें देश को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वाल्मीकि समाज ने मुगल शासन के दौर में भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज कभी भी किसी प्रलोभन में नहीं फंसेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। वह दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन हमें एकजुटता का संदेश देती है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को सर्वोपरि रखा। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने कमजोर, पिछड़ा और अनुसूचित समाज के लिए कई कदम उठाए हैं। वाल्मीकि समाज के हित में दिल्ली नगर निगम द्वारा भी कई कदम उठाए गए हैं।

वाल्मीकि समाज के अंदर दूसरी राजनीतिक पार्टी द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा विशेष अभियान चलाएगी। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी को वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मोर्चे के प्रदेश महामंत्री कर्मवीर चंदेल ने मंच संचालन किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.