Move to Jagran APP

सौ करोड़ लोगों को टीका लगना बहुत बड़ी उपलब्धि : निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता

निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सौ करोड़ लोगों को टीका लगने की उपलब्धि हमने हासिल की है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 04:05 PM (IST)
सौ करोड़ लोगों को टीका लगने के उपलक्ष्य में राजनगर वार्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सौ करोड़ लोगों को टीका लगने के उपलक्ष्य में राजनगर वार्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां पर भंडारे का आयोजन करने के साथ ही चिकित्सक, नर्स सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सौ करोड़ लोगों को टीका लगने की उपलब्धि हमने हासिल की है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में स्थित निगम स्कूल में सांसद के प्रयास से टीकाकरण केंद्र खोला गया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे लोगों को जागरूक करें, जिन्होंने टीका अभी तक नहीं लगाया है। उन्हें टीकाकरण केंद्र तक भेजें। हमें कोरोना से बचना है तो टीका लगाना जरूरी है। टीका लगने में किसी को परेशानी आ रही है तो इसकी जानकारी मुङो दें। उनकी परेशानी को दूर किया जाएगा।

इस अवसर पर राजनगर वार्ड के पूर्व मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव, राजेंद्र शर्मा, भाजपा महरौली जिला के उपाध्यक्ष मनीषा शर्मा, सुमन त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, देश में सौ करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने के बाद जश्न मनाने का दौर जारी है। बिजवासन इलाके में भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष जयवीर राणा ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय टीका है। हम देश में टीका नहीं बना पाते तो इतनी बड़ी आबादी को टीका मिलना कठिन था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, विज्ञानियों व चिकित्सकों के प्रयास से हम टीका बनाने में सफल हुए। नजफगढ़ जिला किसान मोर्चा की ओर से भी एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया। इस दौरान सभी ने अपने हाथों में पोस्टर ले रखे थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, मुकेश मिश्र, रमेश गहलोत, सुरेंद्र मटियाला, अशोक शर्मा, राजदत्त गहलोत, पवन तोमर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.