विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी महिला का पासपोर्ट चुराया फिर युवक रोज करने लगा रेप

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 02 Apr 2017 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 09:11 AM (IST)

रेप पीड़िता ने शिकायत में कहा है हिक सोनू ने उसका पासपोर्ट व वीजा भी अपने पास जबरन रख लिया है, जिससे वह अपने देश नहीं लौट पा रही है।

विदेशी महिला का पासपोर्ट चुराया फिर युवक रोज करने लगा रेप
विदेशी महिला का पासपोर्ट चुराया फिर युवक रोज करने लगा रेप

नई दिल्ली (जेएनएन)। महरौली थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय उज्बेकिस्तान की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। दिल्ली में उसकी मुलाकात सोनू नामक युवक से हुई थी। वह पिछले पांच-छह महीने से सोनू के साथ महरौली इलाके में रह रही थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोनू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोनू नामक युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है हिक सोनू ने उसका पासपोर्ट व वीजा भी अपने पास जबरन रख लिया है, जिससे वह अपने देश नहीं लौट पा रही है। महरौली थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व जबरन पासपोर्ट-वीजा रखने का मामला दर्ज कर लिया है।