विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत पर MCD सदन में हंगामा, टेबल पर चढ़कर BJP के पार्षदों ने की जमकर नारेबाजी

By Agency Edited By: Sonu Suman
Published: Mon, 29 Jul 2024 02:47 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम के सदन में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। राजेंद्र नगर के कोचिंग में यूपीएससी के तीन अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत पर MCD सदन में हंगामा।
राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत पर MCD सदन में हंगामा।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के सदन में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। राजेंद्र नगर के कोचिंग में यूपीएससी के तीन अभ्यर्थियों की डूबकर मौत होने के मामले को लेकर बीजेपी के पार्षदों ने सदन में खूब नारेबाजी की।

सभी पार्षद तख्तियों के साथ सदन पहुंचे थे। कई पार्षदों ने काले कपड़े भी लहराए। पार्षदों के प्रदर्शन को देखते हुए सदन की कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। 

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने राऊ आईएएस की जिस बिल्डिंग में कोचिंग चल रही थी, उसकी एनओसी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने कहा कि बिल्डिंग की एनओसी रद्द की जाएगी। वहीं, ओल्ड राजिंदर नगर घटना पर एमसीडी कमिश्नर और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एलजी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

बांसुरी स्वराज को जवाब देना चाहिए: दुर्गेश पाठक

प्रदर्शनकारियों में शामिल आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, "पिछले 15-20 सालों में दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं होने पर कौन कार्रवाई करेगा? बीजेपी को शर्म आनी चाहिए। हमारी मांग है कि घटना के पीछे शामिल वरिष्ठ कर्मचारियों सहित सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना को लेकर निगम आयुक्त की लापरवाही भी है। बांसुरी स्वराज को यह भी कहना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों से इस क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे, उन्हें भी इस घटना को लेकर जवाब देना होगा?"

यह भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: MCD कमिश्नर को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े AAP कार्यकर्ता, हाथ में पोस्टर लेकर की नारेबाजी