विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: MCD कमिश्नर को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े AAP कार्यकर्ता, हाथ में पोस्टर लेकर की नारेबाजी

Published: Mon, 29 Jul 2024 02:38 PM (IST)

Delhi Coaching Center Incident आम आदमी पार्टी AAP नेताओं ने सोमवार को राव कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

आप कार्यकर्ताओं ने कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर प्रदर्शन किया। जागरण फोटो
आप कार्यकर्ताओं ने कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर प्रदर्शन किया। जागरण फोटो

HighLights

  1. काोचिंग सेंटर हादसे को लेकर प्रदर्शन कर रहे आप नेता।
  2. एमसीडी के कमिश्नर को सस्पेंड करने की कर रहे हैं मांग।
  3. बीजेपी नेताओं ने भी आप के खिलाफ किया है प्रदर्शन।

Delhi Coaching Center Incident राजधानी दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर में राव कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर राजनीति तेज हो गई है। जहां बीजेपी नेताओं ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तो आप नेता भी एलजी सचिवालय पर AAP विधायक और पार्षद भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं, इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी सोमवार को आप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पानी की बौछार से बीजेपी कार्यकर्ताओं को भगाने की कोशिश की। बीजेपी इसके लिए दिल्ली सरकार, नगर निगम और राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक को जिम्मेदार ठहराते हुए आम आदमी पार्टी को कठघरे में खड़ा कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर (Old Rajinder Nagar) स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर जलभराव के दौरान एक थार गाड़ी के तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान ही कोचिंग सेंटर के गेट का दरवाजा टूट गया था।

सीसीटीवी से हुई गाड़ी की पहचान

दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस आया था। पुलिस ने थार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान की गई है।

सेंटर में कैसे भरा था पानी?

ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल हादसे को लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरता हुआ दिखाई दे रहा है।