Move to Jagran APP

भारत की आकांक्षा को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए स्कॉलरशिप, 100 देश ले रहे हिस्सा

इसमें दुनियाभर के 100 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। आकांक्षा आगाहपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। वह अभी अंग्रेजी में यूपी की मास्टर ट्रेनर भी हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:59 AM (IST)
भारत की आकांक्षा को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए स्कॉलरशिप, 100 देश ले रहे हिस्सा
भारत की आकांक्षा को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए स्कॉलरशिप, 100 देश ले रहे हिस्सा

नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-78 की रहने वाली आकांक्षा सक्सेना यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल में अंग्रेजी भाषा पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगी। आइएटीइएफएल 2019’ नाम के इस सेमिनार का आयोजन ब्रिटिश काउंसिल की तरफ से किया जा रहा है। यह एक से पांच अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनियाभर के 100 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।

loksabha election banner

आकांक्षा आगाहपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। वह अभी अंग्रेजी में यूपी की मास्टर ट्रेनर भी हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में ब्रिटिश काउंसिल की तरफ से यूपी के 48 मास्टर ट्रेनरों से इंटरनेशनल कंप्टीशन ऑफ आइएटीइएफएल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगे गए थे।

इसके बाद हुए लिखित परीक्षा का परिणाम आया। इनमें से केवल आठ को चुना गया। इसके बाद स्काइप के जरिये पैनल ने इंटरव्यू लिया गया। इनमें से केवल आकांक्षा चयन इस स्कॉलरशिप के लिए हुआ।

शिक्षकों को भी करती है अंग्रेजी के लिए प्रशिक्षित

आकांक्षा 50 से अधिक शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण देती हैं। इसके लिए सलारपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय में सेंटर बनाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.