विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजौरी गार्डन By Poll: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी का तो मतलब ही सुशासन है

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 08:22 AM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 03:49 PM (IST)

वैंकेया नायडु ने कहा कि देश की जनता मोदी पर यकीन करती है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि ...और पढ़ें

राजौरी गार्डन By Poll: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी का तो मतलब ही सुशासन है
राजौरी गार्डन By Poll: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी का तो मतलब ही सुशासन है

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश हो या प्रदेश या फिर स्थानीय निकाय, हर जगह आज ऐसी सरकार व शासन की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त भारत के सपने को साकार करे। दिल्ली की जनता ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दोनों की सरकारों को देख लिया है। अब बारी भाजपा को समर्थन देने की है।

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र स्थित ख्याला में आयोजित विजय विकास यात्रा के आरंभ पर आयोजित सभा को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि मोदी का मतलब सबका साथ सबका विकास है।

यह भी पढ़ें: शुंगलू कमेटी पर बोले AAP नेता- हमारे खिलाफ सबूत हैं तो फांसी चढ़ा दो

उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब सुशासन है। जनता से बड़े-बड़े वादे कर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में तो आई लेकिन सत्ता में आने के बाद उसका ध्यान दिल्ली के बजाय अन्य राज्यों में हुए चुनावों की ओर लगा रहा। अब जनता इस बात को बखूबी समझ चुकी है।

इस बार जनता भाजपा को अपना मत देकर विकास के विरोधियों को करार जवाब भी देगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में आयोजित रोड शो को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। वे खुद भी इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।

वेंकैया नायडू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज के दिन ही अस्तित्व में आई थी। इस लिहाज से यह दिन विशेष मायने रखता है। यह हर्ष की बात है कि इस शुभ दिन पर विजय विकास यात्र की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक हर बेघर को घर मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

ऐसे कई लक्ष्य हैं जिन्हें पूरा करने के लिए देश में हर जगह ऐसी सरकार या व्यवस्था को कायम करने की जरूरत है जो मोदी के सपने को साकार करने में मदद करे। देश पर कई दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस गरीबों के बारे में बातें ही करती थी, करती कुछ भी नहीं थी। लेकिन, मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों के लिए काफी कुछ किया है।

देश की जनता मोदी पर यकीन करती है इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि आज देश के 15 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत जनता ने दिया है। भ्रष्टाचार के मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं देश की जनता कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकाल को देख चुकी है।

दोनों ही पार्टियों के दामन भ्रष्टाचार के छींटों से भरे हैं, लेकिन आप मोदी सरकार के कार्यकाल में अभी तक किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप तक नहीं लगा है। जनता इस बात को समझ रही है।

इस बार विधानसभा उपचुनाव हो या आने वाले नगर निगम चुनाव दोनों में जनता इस बार भाजपा प्रत्याशी को मत अवश्य देगी। जनसभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली दिल से गीत गाकर इस यात्रा की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: मोदी मैजिक का असर, MCD चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने मांगे टिकट