विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन माल की दीवार गिरी, राहत बचाव कार्य जारी

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 12:11 PM (IST)

शीशगंज गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन माल की पार्किंग की दीवार गिर गई। हादसा सुबह 1055 मिनट पर हुआ। पार्किंग के ...और पढ़ें

दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन माल की दीवार गिरी
दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन माल की दीवार गिरी

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। शीशगंज गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन माल की पार्किंग की दीवार गिर गई। हादसा सुबह 10:55 मिनट पर हुआ। पार्किंग के लिये काफी बड़ा गड्डा खोदा गया है। एक तरफ श्रमिको के रहने के लिये सेंटर बनाया गया था। उसी की दीवार गिरी है। हादसे के समय तीन से चार श्रमिक थे। उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत बचाव कार्य अभी किया जा रहा है ।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग एक व्यक्ति के मलबे में फंसने का संदेह जता रहे हैं। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

पंप हाउस की दीवार गिरने से एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

इससे पहले शनिवार को दिलशाद गार्डन में पंप हाउस की दीवार गिरने से 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें आठ कारें और चार दोपहिया वाहन हैं। हादसे के बाद लोगों में रोष है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही से हादसा हुआ है। वर्षो से दीवार जर्जर थी। उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही थी। उधर, जल बोर्ड के अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह दीवार उनकी नहीं थी।

दिलशाद गार्डन सी-ब्लाक में गेट नंबर-एक के पास शनिवार तड़के करीब 3:03 बजे पंप हाउस की दीवार अचानक गिर गई। इस दीवार के पास लोगों ने कारें और दोपहिया वाहन खड़े किए हुए थे। दीवार गिरने के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए और कुछ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय नागरिक अंबरीश कौशिक ने बताया कि उनकी एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी कार को भी नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि जल बोर्ड के पंप हाउस दीवार वर्षो से जर्जर थी, पर उसे ठीक नहीं कराया जा रहा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है।