विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi में दो साल की बच्ची का किडनैप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया रेस्क्यू; अगवा कर बिहार ले जा रहा था आरोपी

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 17 Oct 2023 05:33 AM (IST)

Delhi मधु विहार इलाके से दो वर्षीय बच्ची को अगवा कर बिहार ले जा रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

Delhi में दो साल की बच्ची का किडनैप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया रेस्क्यू; अगवा कर बिहार ले जा रहा था आरोपी
Delhi में दो साल की बच्ची का किडनैप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया रेस्क्यू; अगवा कर बिहार ले जा रहा था आरोपी

HighLights

  1. बच्ची को अगवा कर बिहार बेचने ले जा रहा था, गिरफ्तार
  2. दो साल की बच्ची को अगवा कर ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार
  3. आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पुलिस ने आरोपित को दबोचा

 जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मधु विहार इलाके से दो वर्षीय बच्ची को अगवा कर बिहार ले जा रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्ची के अगवा होने के कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से दबाेच लिया।

उसके पास से बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके स्वजन को सौंप दिया है। आरोपित की पहचान बिहार के पुर्णिया निवासी रागिब के रूप में हुई है। आरोपित से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि रविवार दोपहर 3:20 बजे एक महिला ने मधु विहार थाने को कॉल करके अपनी बच्ची के अगवा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, एक अज्ञात शख्स उसे अगवा करके ले गया।

खंगाले गए CCTV कैमरे

बच्ची को जल्द से जल्द बरामद करने के लिए कई टीमें बनाई गई। एक टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति नजर आया जो बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। गहनता से फुटेज खंगाले तो पता चला कि आरोपित अल्ला कालोनी से बच्ची को लेकर वेस्ट विनोद नगर गया और वहां से एक डीटीसी बस में बैठकर आगे की तरफ गया। आनंद विहार बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई।

पुलिस ने आरोपित को रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह अल्ला कालोनी के पास किराये पर रहता है और पेशे से पेंटर है। बच्ची को अगवा कर बिहार बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपित से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसपर पहले से कितने केस दर्ज हैं। - समाप्त, शुजाउद्दीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।