देश को आगे ले जाएंगे जीएसटी और नोटबंदी के निर्णय : संबित पात्रा
नोटबंदी और जीएसटी ऐसे निर्णय थे जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी थे। इनका लाभ आज नहीं बल्कि आने वाले समय में सभी को दिखाई देगा।
गाजियाबाद, जेएनएन। नोटबंदी और जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी थे। इनका लाभ आज नहीं बल्कि आने वाले समय में सभी को दिखाई देगा। अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए यह दोनों फैसले केवल भाजपा ही ले सकती थी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहीं।
मोदीनॉमिक्स पर गोष्ठी
दोनों नेता भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आइटीएस कॉलेज में मोदीनॉमिक्स नाम गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह निष्क्रिय रहीं।
विकास के फैसले के लिए आगे बढ़ना होता है
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान देश के विकास से जुड़े किसी भी मुद्दे पर आगे बढ़कर फैसला नहीं लिया। यही कारण रहा कि अर्थव्यवस्था का स्तर गिरता गया।
विदेशों में भी मजबूत हुई साख
भाजपा की वर्तमान सरकार ने जो फैसले लिए, उनसे न सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई बल्कि विदेशों में भी भारतीय साख मजबूत हुई है।
सरकार को निर्णय देशहित में
केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग जानता है कि सरकार का हर निर्णय देशहित में लिया गया है। ऐसे में लोग आज भी भाजपा के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर निर्णय देशहित में हुआ है और होता रहेगा।