विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनने वाला दोनों आरोपित गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 13 Oct 2019 08:44 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 13 Oct 2019 09:55 PM (GMT+05:30)

PM Modis niece Damyanti Ben snatcher arrest पीएम की भतीजी दमयंती बेन मोदी का पर्स झपटने वाले दोनों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनने वाला दोनों आरोपित गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनने वाला दोनों आरोपित गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। पीएम की भतीजी दमयंती बेन मोदी (Damyanti Ben Modi) का पर्स झपटने वाले झपटमार (purse snatchers) को नबी करीम थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि गौरव उर्फ नोनू (21 वर्ष) को दिल्ली से सटे सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के पास से 66 हजार कैश, दो मोबाइल फोन और कुछ डॉक्यूमेंट्र बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। वहीं, दूसरा आरोपित बादल दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला है। सुल्‍तानपुरी से इसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह एक किलोमीटर से पीएम मोदी की भतीजी का पीछा कर रहे थे। मोनिका ने बताया कि शनिवार को सिविल लाइन में ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं थी। ये दुर्भाग्य पुर्ण है। इसलिए बिना हेलमेट लगाकर बदमाश सदर बाजार से सुल्तानपुरी तक वापस चले गए।

पुलिस पर था दबाव

मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी का पर्स लूटने की घटना के बाद पुलिस पर भारी दवाब था। इन्हें दबोचने के लिए शनिवार दोपहर से ही पुलिस हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी। जिला पुलिस, स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच की 20 से ज्यादा टीमें उन्हें दबोचने में जुटी हुई थी। कई आला अधिकारी मामले पर लगातार नजर बनाए हुए थे। उत्तरी जिला के विभिन्न थानाक्षेत्र में जितने भी झपटमारों के नाम दर्ज हैं, उन सभी के जरिये आरोपितों की पहचान की जा रही थी।

सीसीटीवी में लगा था सुराग

इससे पहले ही दैनिक जागरण ने बताया था कि दोनों झपटमार सदर बाजार के रहने वाले है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दमयंती बेन मोदी का पर्स झपटने वाले दोनों झपटमारों की पहचान कर ली गई थी। दोनों की तस्वीर गुजराती समाज भवन के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दोनों सदर बाजार के रहने वाले पेशेवर झपटमार बताए जा रहे हैं। 

झपटमारी की घटना से लोग परेशान

दमयंती बेन मोदी से पर्स झपटने के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना था कि अतिसुरक्षित राज निवास मार्ग पर आए दिन झपटमारी की वारदात होती रहती है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे के बाद सड़क पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ जाती है। ऐसे में झपटमार सुबह तड़के ही वारदात को ज्यादातर अंजाम देते हैं।

ये भी पढ़ेंःSnatching in Delhi: झपटमारों ने उड़ा रखी है दिल्ली पुलिस की नींद, आंकड़े दे रहे गवाही

उत्तरी जिला में हाल के दिनों में झपटमारी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले आइएसबीटी पर आइआरएस अधिकारी विजय बाबू वसंता का भी स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। उनकी तैनाती देहरादून में आयकर विभाग में है।

PM Modi की भतीजी दमयंती इशारों-इशारों में कर गईं दिल्ली पुलिस की तारीफ !

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक