विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली हाई कोर्ट मिली दो नई महिला जज, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

By Vineet TripathiEdited By: Mangal Yadav
Published: Mon, 28 Mar 2022 05:09 PM (GMT+05:30)

केंद्र द्वारा हाल ही में नियुक्त की गई न्यायमूर्ति पूनम ए. बंबा और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा को सोमवार को ...और पढ़ें

दो नवनियुक्त महिला न्यायमूर्तियों को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
दो नवनियुक्त महिला न्यायमूर्तियों को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्र द्वारा हाल ही में नियुक्त की गई न्यायमूर्ति पूनम ए. बंबा और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा को सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद की शपथ दिलाई। दोनों महिला न्यायमूर्तियों की हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति की गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट में कुल स्वीकृत 60 पदों के सापेक्ष अब न्यायाधीशों की संख्या 35 हो गई है।वहीं, महिला न्यायमूर्तियों की संख्या भी सात से बढ़कर नौ हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की अदालत में हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता व न्यायालय के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने एक फरवरी को न्यायमूर्ति बंबा और शर्मा को पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। दोनों ही दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने 24 मार्च को वरिष्ठता के क्रम में दोनों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

न्यायमूर्ति बंगा जहां साकेत कोर्ट में जिला न्यायाधीश थीं। वहीं स्वर्ण कांत शर्मा रोहिणी कोर्ट की जिला न्यायाधीश थीं। उन्होंने वर्ष 1991 में एलएलबी की परीक्षा पूरी की और 24 साल की उम्र में मजिस्ट्रेट और 35 साल की उम्र में जिला न्यायाधीश बनी थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।