Move to Jagran APP

Delhi: यमुना में डूबने से 14 साल के दो बच्चों की मौत, घरवालों को बिना बताए पहुंचे थे नदी में नहाने

गांव जगतपुर के पास यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। घंटेभर बाद दोनों बच्चों को नदी से निकाला गया लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। दोनों दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

By Edited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 03 Jun 2023 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 11:33 PM (IST)
दोनों दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता। गांव जगतपुर के पास यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। घंटेभर बाद दोनों बच्चों को नदी से निकाला गया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। दोनों दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

loksabha election banner

मृतक बच्चों का परिवार मूल रूप से अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। पुलिस ने पोसटमॉर्टम कराकर दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पखवाड़े भर के भीतर इस घाट पर डूबने की दूसरी घटना है। इससे पहले 19 साल के लड़के की डूबने से मौत हो गई थी।

नहाने के लिए पहुंचे थे घाट

यह दर्दनाक हादसा गांव जगतपुर के शनि-श्याम घाट पर यमुना नदी में हुआ। बताया जाता है कि 14 साल के दीपांशु और हमउम्र आकाश नहाने के लिए जगतपुर के शनि-श्याम घाट पहुंचे। बताया जाता है कि वहां बड़ी संख्या में युवा और बच्वे नहा रहे थे। इसी दौरान नहाते समय दीपांशु और आकाश अचानक गहरे पानी में चले गए।

घरवालों को बिना बताए गए थे नहाने

लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। घंटेभर की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों बच्चे घरवालों को बताए बिना यमुना नदी में नहाने गए थे। दोनों ढका गांव के सर्वोदय बाल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते थे।

दीपांशु के पिता अजय कुमार दूबे ने बताया कि एक दिन पहले दीपांशु को बुखार था, इसलिए स्कूल नहीं गया।हादसे के दिन उसकी सेहत में सुधार था और वह गली में ही साइकिल चला रहा था। अचानक वह स्वजन को बताए बिना चला गया।

बाद में इस हादसे की खबर आई, तब उन्हें पता लगा कि वह अपने दोस्त आकाश के साथ यमुना नदी में नहाने गया था और हादसे का शिकार हो गया। अजय ने बताया कि आकाश का परिवार भी झारोड़ा गांव में रहता है। आकाश की मौत के बाद पूरा परिवार अयोध्या चला गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों की डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.