Move to Jagran APP

दिल्लीः 12 साल की बच्ची ने सौतेले पिता पर लगाया यौन प्रताड़ना का आरोप

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कल्याणपुरी थाने में आइपीसी व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 03:04 PM (IST)
दिल्लीः 12 साल की बच्ची ने सौतेले पिता पर लगाया यौन प्रताड़ना का आरोप

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में एक 12 साल की बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसके असली पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां एक स्कूल में पढ़ाती है। वह कल दोपहर स्कूल में थी। आरोप है कि उसी समय बच्ची के सौतेले पिता ने छेड़छाड़ की। बच्ची ने स्कूल से लौटी मां को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया।

मां ने पहले पति (बच्चे के असली पिता) से संपर्क किया। वह भी कल्याणपुरी में आरोपी के घर से कुछ दूरी पर रहते हैं। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी।

एक एनजीओ की मदद से पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कल्याणपुरी थाने में आइपीसी व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक ढाबे पर काम करता था, लेकिन एक माह से उसका काम छूटा हुआ था। जिससे वह घर पर ही रहता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.