गणतंत्र दिवस परेड : 17-21 जनवरी तक होगी रिहर्सल, दिल्ली पुलिस एडवाजरी पढ़कर करें यात्रा
Republic Day Parade 2022 परेड की रिहर्सल की तारीखों का ऐलान भी हो गया है इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने 17 18 20 और 21 जनवरी रिहर्सल के चलते रूट डायर्जवन किया है। परेड की रिहर्सल राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक होगी।
By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM (IST)
नई दिल्ली, जागरण संवादादाता। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड के तैयारी के मद्देनजर रिहर्सल होनी है। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड विजय चौक से शुरू होकर लालकिले तक जाएगी। परेड की रिहर्सल की तारीखों का ऐलान भी हो गया है, इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने 17, 18, 20 और 21 जनवरी रिहर्सल के चलते रूट डायर्जवन किया है। परेड की रिहर्सल राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक होगी।
प्रतिबंधित यातायात मार्ग
- राजपथ-रफी मार्ग
- राजपथ- जनपथ
- राजपथ-मान सिंह रोड
- राजपथ-सी-हेक्सागन
यहां पर 17 जनवरी से 21 जनवरी तक रोजाना यातायात सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें