Tillu Murder: तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू हत्याकांड के 24 दिन बाद 80 जेल अफसरों का ट्रांसफर

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या कांड के बाद से तिहाड़ जेल प्रशासन एक्शन में है। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने 80 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 5 उप अधीक्षक 9 सहायक अधीक्षक 8 प्रधान वार्डन और 50 वार्डन शामिल हैं।