विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कैदी 2 फाइल पर साइन कर सकते,' जेल से सरकार चलाने के AAP के दावे पर तिहाड़ के DG का जवाब

Published: Mon, 15 Apr 2024 08:13 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मुलाकात की। मुलाकात के बाद भगवंत मान के आरोपों ...और पढ़ें

जेल से सरकार चलाने के AAP के दावे पर तिहाड़ के DG का जवाब
जेल से सरकार चलाने के AAP के दावे पर तिहाड़ के DG का जवाब

पीटीआई, नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मुलाकात की। दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने के बाद जेल से बाहर आने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ठीक से मुलाकात न कराए जाने का आरोप लगाया।

AAP के आरोप पर DG का जवाब

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि जो हार्डकोर अपराधी होते हैं उनको जो सुविधाएं दी जाती है, वह सुविधा भी केजरीवाल को नहीं दी गई है। उन्हें इस तरह ट्रीट किया जा रहा है कि देश का बहुत बड़ा आतंकवादी हो। आप के आरोप पर अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने जवाब दिया है।

तिहाड़ के डीजी संजय बानीवाल ने कहा कि कैदियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि उन्हें समान मूल अधिकार मिले। तिहाड़ के डीजी ने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया कि जेल अधिकारियों द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ अलग व्यवहार किया जा रहा है।

कैदियों के बीच अंतर नहीं- DG

डीजी संजय बानीवाल ने कहा कि कट्टर या सामान्य अपराधी के बीच कोई अंतर नहीं है। जेल मैनुअल दिल्ली सरकार द्वारा पारित किया गया है, कैदियों के बीच कोई अंतर नहीं है। प्रत्येक कैदी के कुछ बुनियादी अधिकार हैं, जिन्हें सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है और वे हर एक के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

'2 तरह के दस्तावेज पर साइन कर सकते'

आप की तरफ से बताया गया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अब हर सप्ताह दो मंत्रियों को जेल में बुलाएंगे और उनके काम का रिव्यू करेंगे। इसके बाद वह उन्हें निर्देश और आदेश जारी करेगी। इस पर डीजी ने कहा कि व्यक्ति को केवल दो तरह के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की अनुमति है- एक उसके कानूनी कागजात और शिकायत से जुड़े, लेकिन वे प्रकृति में गैर-राजनीतिक होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- याचिका सुनवाई योग्य नहीं होने के तर्क पर लिखित जवाब दाखिल करे ईडी, दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन मामले पर मांगा जवाब