Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR: 24 घंटे के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, मानसून से पहले आ रही आफत

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 और 8 जून को कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 02:10 PM (IST)
दिल्ली-NCR: 24 घंटे के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, मानसून से पहले आ रही आफत
दिल्ली-NCR: 24 घंटे के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, मानसून से पहले आ रही आफत

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्री मानसून के दौर से पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए चेतावनी जारी की है। दिन में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं ,शुक्रवार को तेज आंधी की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक रह सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 और 8 जून को कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ मानसून से पहले ही दिल्ली में रुक रुककर बारिश होना शुरु हो जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में बुधवार को ही दिखाई दिया। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। इसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़ककर 36.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है।

वहीं , दूसरी तरफ हवा में नमी का स्तर 51 से 66 फीसद होने की वजह से चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। दिल्ली में सभी जगहों का तापमान 38 डिग्री से नीचे बना रहा। बृहस्पतिवार को भी तापमान के 38 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली में पिछले काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में मध्य पाकिस्तान से ओड़िशा के बीच एक ट्रफ बन रहा है। यह हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजर रहा है। जिससे मैदानी राज्यों में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी नमी भरी हवाएं चल रही हैं।

अब अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में धूलभरी हवाएं चलने और बादलों की गर्जना के होने की संभावना है। कहीं -कहीं बारिश भी हो सकती है। बारिश होने की स्थिति में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। स्काईमेट के अनुसार 10 जून से प्री मानसून गतिविधियां बढ़ेंगी।

इसके बाद मानसून के आगमन तक रुक- रुक कर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मानसून की सामान्य तिथि 29 जून है, लेकिन स्काईमेट के अनुसार अब तक की अच्छी प्रगति और वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए मानसून 22 व 23 जून तक ही दिल्ली पहुंच सकता है। बहरहाल बुधवार को उमस की वजह से दिल्ली वालों की परेशानियां काफी अधिक बढ़ गई हैं। हवा में नमी बढ़ने की वजह से लोगों को बेचैनी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.