Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी, एक इशारे पर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़; तीन महिलाएं गिरफ्तार

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 02:46 PM (IST)

    Delhi Deh Vyapar दिल्ली में पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है जहां से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं एक फ्लैट में देह व्य ...और पढ़ें

    Hero Image
    ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी, एक इशारे पर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में जानकारी दी।

    पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के जगतपुरी इलाके में देह व्यापार चल रहा था, जिसे तीन महिलाएं चला रही थीं। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस कर्मियों की एक टीम ने मंगलवार शाम जगतपुरी के एक फ्लैट पर छापा मारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक इशारे पर पहुंची पुलिस की टीम

    हेड कांस्टेबल वीरेंद्र को फर्जी ग्राहक बनाकर फ्लैट में भेजा गया था। उसके इशारे पर टीम के बाकी सदस्य फ्लैट में दाखिल हुए और रचना (47) नाम की एक महिला को पकड़ा।

    पुलिस ने मामला दर्ज किया

    पुलिस ने बताया कि फ्लैट में दो और महिलाएं मिलीं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि रचना देह व्यापार रैकेट चला रही थी। उन्होंने बताया कि अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3, 4 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।