विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: भारत जोडो अभियान के बीच दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन ब्लाक अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2022 09:39 PM (IST)

उन्होंने बताया कि बीते दिनों गौरव यात्रा कार्यक्रम उनके इलाके में किया गया था जिसकी तैयारियां उन्होंने की थी कार्यक्रम ...और पढ़ें

दोनों ने लगातार पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किया है।
दोनों ने लगातार पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किया है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। भारत जोडो अभियान के बीच दिल्ली कांग्रेस में एक साथ तीन ब्लाक अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश प्रभारी शक्ति ¨सह गोहिल ने इनसे बात करने का आश्वासन दिया लेकिन समय नहीं दिया। तीनों ब्लाक अध्यक्ष तिलक नगर जिला कांग्रेस के हैं, जिनमें एक महिला अध्यक्ष भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार हरी नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जैन, प्रताप नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह बब्बन और हरी नगर महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष प्रिया गोयल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी व प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सहित एआइसीसी सचिव सीपी मित्तल को भेजा है।

साथ ही इस्तीफे की जानकारी तिलक नगर जिले के अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला को भी दे दी है। दिनेश जैन ने अपने इस्तीफे के पीछे तिलक नगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा उन्हें और बब्बन को तवज्जो न देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते दिनों गौरव यात्रा कार्यक्रम उनके इलाके में किया गया था, जिसकी तैयारियां उन्होंने की थी, कार्यक्रम में जो समय तय किया गया था उससे दो घंटे पहले ही तिरंगा यात्रा आ गई, जिससे कार्यक्रम में उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई।

उन्होंने ने बताया कि वह पार्टी से लगभग दो दशक से जुड़े हुए थे, वहीं प्रताप नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उनसे भी कई साल पहले से पार्टी से जुड़े हुए हैं। दोनों ने लगातार पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किया है। इलाके की समस्याओं के लिए भी हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं। बावजूद इसके पार्टी में तवज्जो नहीं मिलने से पार्टी में रहकर अपमानित महसूस कर रहे थे और इसी वजह से इस्तीफा दिया है।