यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: मंगोलपुरी में मुबीन ने मीना की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव, दरिंदगी में 2 दोस्तों ने दिया साथ
Delhi woman Murder बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुख्य ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपितों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। महिला के साथ इस दरिंदगी को मुख्य आरोपित मुबीन सहित तीन लोगों ने अंजाम दिया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले महिला का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपितों से पूछताछ के दौरान खुलासा होने पर पुलिस ने बीते बुधवार को शव को कब्रिस्तान से बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आज गुरुवार को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान मुबीन खान, नवीन खान और रेहान के रूप में की गई है। फिलहाल आरोपितों को हिरासत में रखा गया है।
ब्याज पर पैसे देती थीं मीना
बता दें कि अवंतिका एन्क्लेव निवासी मृतक मीना वाधवान, ब्याज पर पैसा देती थीं। तीनों आरोपित उसे वर्षों से जानते थे। उन्होंने उससे कर्ज लिया था। आरोपित अधिक कर्ज की मांग कर रहे थे और जब उसने (मीना) उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
केयरटेकर ने लिए थे 5 हजार रुपये, अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयरटेकर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। केयरटेकर पर आरोप है कि उसने शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए आरोपितों से 5,000 रुपये लिए थे।
#WATCH | 4 accused including the caretaker of the graveyard arrested. The caretaker took Rs 5,000 from them to allow them to bury the body in the graveyard: Delhi Police pic.twitter.com/n6zlqJKQbq
— ANI (@ANI) January 12, 2023
