विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो वारदात कर नकदी, जेवर व सामान ले उड़े चोर

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 06:15 AM (IST)

दो स्थानों पर चोरों ने वारदात कर नकदी जेवर व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सीमापुरी इलाके में कोरियर कंपनी के दफ्तर में सेंध लगाकर और कल्याणपुरी में घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। दो स्थानों पर चोरों ने वारदात कर नकदी, जेवर व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सीमापुरी इलाके में कोरियर कंपनी के दफ्तर में सेंध लगाकर और कल्याणपुरी में घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलशाद गार्डन स्थित कोरियर कंपनी के दफ्तर से बुधवार को चोरों ने 5400 रुपये और पार्सल के 67 पैकेट चोरी कर लिए।

टीम लीडर ने दर्ज करायी शिकायत

इस मामले में कंपनी के असिस्टेंट टीम लीडर दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कल्याणपुरी क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर में रहने वाले राम कुमार के घर से चोर ढाई हजार रुपये, एक सोने की चेन, हीरे व सोने की नाक में पहनने वाली छह लौंग, सोने की दो झुमकी, दो अंगूठी व चांदी का सामान ले गए। पीड़ित राम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह, उनकी बेटी और पत्नी ड्यूटी पर गए हुए थे। बेटा कोचिंग के लिए गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश कान से कुंडल लेकर फरार

पूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश एक महिला के कान से कुंडल लेकर फरार हो गए। पीड़िता मिथलेश ने पुलिस को बताया कि वह राम नगर में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर में वह किसी काम से मानसरोवर पार्क डीडीए की ओर जा रही थीं। वह राम नगर एक्सटेंशन के सामने नाला रोड पर पहुंची ही थीं कि लोनी की तरफ से आई मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उनके दाहिने कान से कुंडल लेकर फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।