विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Pollution: प्रदूषण को कम करके सकारात्मकता बढ़ाते हैं ये पौधे, आप भी घर पर लगाएं

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 01:29 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 03:22 PM (IST)

Air Pollution in Delhi वायु गुणवत्ता स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में जा पहुंचा है। आलम यह है कि बाहर तो ...और पढ़ें

प्रदूषण को कम और सकारात्मकता बढ़ाते हैं ये पौधे
प्रदूषण को कम और सकारात्मकता बढ़ाते हैं ये पौधे

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वायु गुणवत्ता स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में जा पहुंचा है। आलम यह है कि बाहर तो हवा जहरीली है ही बल्कि घरों में भी लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। घर में हवा को शुद्ध करने में कई तरह के पौधे लाभदायक साबित होते हैं, ये पौधे घर के अंदर मौजूद कार्बन मोनोआक्साइड जैसी विषैली गैस को भी सोख लेते हैं। इतना ही नहीं प्रदूषण बढ़ने से व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने की शिकायत भी इससे दूर होती है और सकारात्मकता आती है।

हम घर में अगर एयरप्यूरीफायर लगाते हैं, तो वह बिजली का उपयोग करते हैं। बिजली का उपयोग होने से भी कार्बनडाईआक्साइड निकलती है। ऐसे में जरूरी है कि एयर प्यूरीफायर लगाने से बचें और वातावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। प्रदूषण के समय ही पौधों की चिंता न करें। बल्कि अच्छे वातावरण भी होने पर में हम पौधे लगाए।

वहीं, घर में भी पौधे लगाने चाहिए। इसके लिए ये पौधे लगाते हैं तो इनसे वातावरण तो स्वच्छ होता ही बल्कि घर में मौजूद हानिकारण गैसों को भी यह पौधे सोख लेते हैं। इतना ही नहीं इन पौधों से एक्रागता बढ़ती है तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में उद्यान विभाग के निदेशक डा. आशीष प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदूषण को खत्म करने के लिए घर व बाहर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। घर में दीवार और दरवाजे पर पेंट करने भी जहरीली गैसें निकलती हैं। ऐसे में स्पाइडर समेत एरिका पाम जैसे पौधे हवा को तो शुद्ध करते ही हैं, बल्कि इनसे निकलने वाली गैसों को भी सोख लेते हैं। 10 वर्गमीटर की लंबाई और इतनी ही चौड़ाई के कमरे में कम से कम सात-आठ पौधे लगाने चाहिए। इन पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए देखकर ही पानी डालना चाहिए। 

घर में लगाएं ये पौधे

  • पोथोस
  • सेंसेविरिया
  • एलोवेरा
  • एग्लोनीमा पौधा
  • पीस लिली पौधा
  • स्पाइडर पौधा
  • एरिका पाम
  • मनी प्लांट

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का गंभीर स्तर शनिवार को भी बरकरार रहा। लगातार दूसरे दिन सभी जगहों का एयर इंडेक्स 400 के पार दर्ज हुआ। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एयर इंडेक्स भी रेड जोन में ही रहा।

एनसीआर में ऐसा रहा प्रदूषण का स्तर

  • दिल्ली- 437
  • फरीदाबाद- 423
  • गाजियाबाद-441
  • ग्रेटर नोएडा- 408
  • गुरुग्राम- 441
  • नोएडा- 464