विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Voting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM केजरीवाल और राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने डाला वोट, देखें ये तस्वीरें

Published: Sat, 25 May 2024 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 03:46 PM (IST)

चिलचिलाती धूप में दिल्ली (Delhi Lok sabha Chunav Latest photos) की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदाता ...और पढ़ें

Delhi Voting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम केजरीवाल और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने डाला वोट।
Delhi Voting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम केजरीवाल और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने डाला वोट।

जागरण संवाददाता,नई दिल्ली। (Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Live)  लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारी जोश-उत्साह के साथ मतदान जारी है। इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज सहित कई बड़े नेताओं ने वोटिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

देश की प्रथम महिला और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान। 

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते राहुल गांधी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मतदान किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित सिविल लाइन्स क्षेत्र में मतदान किया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी करने के बाद उंगली की स्याही दिखाते हुए।

दक्षिणी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तुगलकाबाद में मतदान किया।

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत अपने पति और बच्चों के साथ द्वारका सेक्टर 19 में मतदान किया।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव में अपने परिवार के साथ समयपुर बादली के राजकीय बालिका विद्यालय में वोट डाला।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चांदोलिया ने रोहिणी में मतदान किया।

विदेश मंत्री एस जय शंकर ने वोटा डाला।

कृष्णा नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने किया मतदान।

हौज खास एंक्लेव स्थित दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय में वोट डालने के बाद उंगली पर लगी शाही दिखाई केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।

वरिष्ठ भाजपा नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने पत्नी के साथ वोट डाला।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 के मतदान केंद्र के बाहर भाजपा की टेबल पर बैठे विधायक विजेंद्र गुप्ता।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी संग किया मतदान।

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद में वोट डाली।

पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने परिवार के साथ किया मतदान।