विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 100 से अधिक यात्री थे सवार

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2022 12:47 PM (IST)

दिल्ली एयरपोर्ट से से दोहा के लिए जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग ...और पढ़ें

इमरजेंसी लैंंडिंग के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया गया।
इमरजेंसी लैंंडिंग के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया गया।

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट में सोमवार को तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लेडिंग करानी पड़ी। इसमें 100 यात्री सवार थे। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट से कतर एयरवेज क्यूआर579 ने उड़ान भरी थी। कतर एयरवेज से मिली जानकारी के मुताबिक  उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड से धुंआ निकलने का संकेत मिला, जिसके कारण इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी।

कराची में इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया गया। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग होती रही है। काफी दिन पहले  एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-819 को शाम 5.30 बजे बड़ोदरा के लिए उड़ान भरनी थी। उसमें करीब 150 यात्री बैठ चुके थे। पायलट उड़ान की तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने जैसे ही विमान का इंजन चालू किया पायलट को तकनीकी खराबी का एहसास हुआ। इसके बाद विमान की उड़ान रोककर इंजीनियर खराबी का पता लगाने में जुट गए। उस समय यात्रियों ने क्रू मेंबर से जल्द कोई निर्णय लेने का आग्रह किया था। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान में बिठाया गया।

दूसरी फ्लाइट ने शाम 7.30 बजे बड़ोदरा से लिए उड़ान भरी। ज्ञात हो कि गत कुछ दिनों में एयर इंडिया के चार विमान में तकनीकी खराबी आ चुकी है। सात सितंबर को टायर फटने के कारण जहां एयर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, वहीं दूसरे विमान के लैडिंग गियर में धुआं उठने के कारण हुई थी।