विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों के स्वास्थ्य पर निगाह रखेगा जेल प्रशासन, वजन तय करेगा कैसे हो फांसी

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 18 Feb 2020 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 02:11 PM (IST)

Nirbhaya Case पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट की प्रति भी दोषियों को जेल प्रशासन ने सोमवार को सौंप दी।

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों के स्वास्थ्य पर निगाह रखेगा जेल प्रशासन, वजन तय करेगा कैसे हो फांसी
Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों के स्वास्थ्य पर निगाह रखेगा जेल प्रशासन, वजन तय करेगा कैसे हो फांसी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Nirbhaya Case: डेथ वारंट के बाद जेल प्रशासन की नजर अब निर्भया के दोषियों के स्वास्थ्य पर है। जेल प्रशासन को दोषियों के डेथ वारंट जारी होने की जानकारी मिलते ही जेल संख्या तीन के हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाम में चारों दोषियों का वजन किया गया, जिसे इनकी फाइलों में दर्ज किया गया। अब रोजाना सुबह व शाम इनका वजन किया जाएगा। इसके अलावा रोजाना इनकी काउंसिलिंग भी की जाएगी।

बता दें कि जेल मैनुअल के मुताबिक फांसी की सजा पर अमल तभी हो सकेगा, जब ये शारीरिक व मानसिक तौर पर पूरी तरह फिट रहेंगे। स्वास्थ्य जांच के दौरान अन्य बातों के अलावा इनके वजन पर नजर रखी जा रही है। वजन के हिसाब से यह तय होगा कि किस दोषी को फंदे से कितना नीचे लटकाया जाएगा।

नियमों के मुताबिक, कम वजन के दोषियों को ज्यादा वजन वाले की तुलना में अधिक नीचे लटकाया जाता है। जेल सूत्रों का कहना है कि वजन के हिसाब से फांसी की तिथि निर्धारित होने से चार दिन पहले चिकित्सा अधिकारी पूरी स्वास्थ्य रिपोर्ट देखने के बाद लटकने की लंबाई के बाबत अपना सुझाव देते हैं। चिकित्सा अधिकारी चाहें तो यह लंबाई कम या अधिक कर सकते हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चारों दोषियों में से कुछ के वजन में कमी आ रही है।

बनी है चिकित्सकों की टीम

जेल सूत्रों का कहना है कि दोषियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए जेल अस्पताल की ओर से चिकित्सकों की एक टीम बनाई गई है। इस टीम के चिकित्सक रोजाना दोषियों की जांच कर रहे हैं। किसी के छुट्टी पर रहने की स्थिति में टीम का ही अन्य चिकित्सक जांच करता है। टीम के अलावा किसी अन्य को जांच की अनुमति नहीं है।

जेल संख्या तीन की सुरक्षा बढ़ी

पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से निर्भया के दोषियों के नाम से डेथ वारंट जारी होने के बाद अब सभी की निगाहें तिहाड़ जेल प्रशासन पर टिक गई हैं। जेल संख्या तीन में निर्भया के दोषी अक्षय, पवन, मुकेश व विनय बंद हैं। इस जेल में फांसी घर है। पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट की प्रति भी दोषियों को जेल प्रशासन ने सोमवार को सौंप दी।

 ये भी पढ़ेंः Shaheen Bagh Protest: तीनों वार्ताकारों की पहली बैठक आज, मुलाकात को लेकर होगी चर्चा

CAA Protest: शाहीन बाग में भीड़ जुटाने के हथकंडे फेल, बुलाने पर भी नहीं आ रहे लोग