विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कक्षा नौ की छात्रा से शादी का वायदा फिर शोषण और वादाखिलाफी, पढ़िए पूरा मामला

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Wed, 16 Feb 2022 03:15 PM (IST)

आरोपितों ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए। होश आने पर आरोपितों ने महिला को वीडियो वायरल करने की ...और पढ़ें

किशोरी के स्वजन ने मामले की शिकायत बदरपुर थाने में दर्ज कराई है।
किशोरी के स्वजन ने मामले की शिकायत बदरपुर थाने में दर्ज कराई है।

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद इलाके में रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी का शोषण किया और गर्भवती होने के बाद न केवल वादे से मुकर गया, बल्कि फरार भी हो गया। उसके बाद किशोरी के स्वजन ने मामले की शिकायत बदरपुर थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार मोलड़बंद में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की पांच वर्ष से रोहित राजपूत नामक युवक से जान-पहचान थी। किशोरी ने बताया कि आरोपित पिछले साल सितंबर में उसे लेकर अपनी बहन के घर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित उसे शादी का झांसा देता रहा।

दुष्कर्म के बाद किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत परिवार से की जिसकी जांच के बाद उसके गर्भवती होने का पता चला। किशोरी के स्वजन ने बदरपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम के साथ मामा ने की हैवानियत, गिरफ्तार

दक्षिणी जिले के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में हैवानियत की हद पार करते हुए सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मासूम को लालच देकर उसके मामा ने घर पर ही दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। मासूम की तबीयत बिगड़ने पर मासूम ने स्वजन को घटना की बात बताई जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित खलील उस्मान को बिहार के किशनगंज से गिरफ्तार कर लिया।

पति के दोस्तों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंत कुंज नार्थ थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में महिला के पति के दो दोस्तों राजेंद्र और रोहित ने पहले महिला को मिलने के लिए महिपालपुर स्थित एक होटल में बुलाया और उसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपितों ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए। होश आने पर आरोपितों ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गए। पीडि़ता ने अपने पति से आपबीती बताई जिसके बाद वसंत कुंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।