विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Trade Fair 2021: ट्रेड फेयर में फैली कश्मीर के फूलों से बने सफेद शहद की खुशबू, कोरोना पीड़ितों की इम्यूनिटी को करेगा बूस्ट

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 07:49 AM (IST)

Delhi Trade Fair 2021 ट्रेड फेयर में एक से बढ़कर एक उत्पाद देखने को मिल रहा है लेकिन यहां पहली ...और पढ़ें

कोरोना पीड़ितों की इम्युनिटी बूस्ट करने में रामवाण की तरह काम करता है।
कोरोना पीड़ितों की इम्युनिटी बूस्ट करने में रामवाण की तरह काम करता है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। ट्रेड फेयर में एक से बढ़कर एक उत्पाद देखने को मिल रहा है, लेकिन यहां पहली बार व्हाइट हनी मिल रहा है। इससे पहले बाजार में व्हाइट हनी देखने को नही मिला था। दरभंगा के रहने वाले इमरान व्हाइट हनी को लेकर आये हैं जिसे देखने और खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी हुई है। यह हनी न केवल रंग में नया है बल्कि यह कोरोना पीड़ितों की इम्युनिटी बूस्ट करने में रामवाण की तरह काम करता है।

इमरान बताते हैं कि अभी तक शहद का नाम लेते ही एक खास रंग हल्का पीलापन जेहन में आता है लेकिन हमने कोरोना पीड़ितों की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कश्मीर की वादियों में मिलने वाले खास किस्म के फूल से जिसे वहां के लोग आकाशीय फूल बोलते हैं उससे इसे तैयार किया है। हम लोग मधुमक्खी के केज को कश्मीर के उसी इलाके में स्थापित किया है और उससे जो शहद तैयार होता है वह व्हाइट कलर का होता है।

उन्होंने बताया कि रंग में अलग तरह का होने के साथ ही इसके इस्तेमाल से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए जामुन, जोड़ों के दर्द और नसों के ब्लॉकेज को खोलने के लिए ड्रमस्टिक हनी (सहजन), तुलसी हनी समेत 15 तरह की हनी बनाई है जो विभिन रोगों में असरदार है। उन्होंने बताया कि मेले में सबसे ज्यादा व्हाइट हनी और ड्रमस्टिक हनी की मांग है।