Delhi से चौंकाने वाली रिपोर्ट, हवा हुई और ज्यादा जहरीली, सामने आई ये बड़ी वजह
दिल्ली में कूड़े में आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। दमकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने कूड़े में आग लगने की 720 से अधिक कॉल्स मिलीं जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह संख्या 380 थी। इस रिपोर्ट में आग लगने की घटनाओं प्रदूषण के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में कूड़े में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जो दिल्ली की हवा को प्रदूषित बना रही है। दमकल विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते माह सर्वाधिक 720 कूड़े में आग लगने की कॉल्स मिली थीं, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 380 कॉल्स मिली थीं।
बताया कि कूड़े में आग लगने से इससे निकलने वाले धुएं से हवा प्रदूषित होती है जो सांस के साथ लोगों के शरीर में जाकर घातक साबित होती हैं, जिससे खासकर बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। आग में लगने वाली घटनाओं को लेकर पेश है रिपोर्ट-
कूड़े में आग लगने की घटनाएं
माह : वर्ष 2023 : वर्ष 2024 : वर्ष 2025
जनवरी : 251 : 244 : 147
फरवरी : 241 : 203 : 272
मार्च : 293 : 380 : 720
तीन अप्रैल तक : 62 : 57 : 125
दमकल विभाग को मिलने वाली कुल कॉल्स
माह : वर्ष 2023 : वर्ष 2024 : वर्ष 2025
जनवरी : 2567 : 2502 : 2183
फरवरी : 1977 : 2150 : 2083
मार्च : 2425 : 2483 : 2951
तीन अप्रैल तक : 252 : 313 : 415
दमकल विभाग ने इतने लोगाें को बचाया
माह : वर्ष 2023 : वर्ष 2024 : वर्ष 2025
जनवरी : 136 : 182 : 176
फरवरी : 157 : 184 : 145
मार्च : 133 : 172 : 182
तीन अप्रैल तक : 24 : 30 : 14
यह भी पढ़ें- Delhi Zoo: जोर-शोर से होगा कछुओं और ऊदबिलाव का स्वागत, चिड़ियाघर में बनाया गया ऐसा माहौल
पिछले महीने विभिन्न जगहों पर कूड़े में आग लगने की सर्वाधिक काल्स दमकल विभाग को मिली थीं। दमकल कर्मियों द्वारा किसी भी घटना में आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया। आग की बढ़ती काल्स को देखते हुए टीमों को मुस्तैद किया गया है। - संजय कुमार तोमर, उप निदेशक, दिल्ली फायर विभाग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।