Move to Jagran APP

'मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह...', लोकसभा चुनाव के बीच ये क्या बोल गए हेमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि मोदी सरकार ने तीन सौ सीट होते हुए आयोध्या में राम मंदिर बनवाकर अपना वादा पूरा किया। तीसरी बार मोदी सरकार चार सौ सीट जीत रही है। सरकार बनते ही मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्वनाथ का मंदिर बनेगा। जनता से कहा मोदी को जिताते रहिए मुगलों ने जितना कारनामा किया था।

By Nihal Singh Edited By: Geetarjun Wed, 15 May 2024 10:11 PM (IST)
'मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह...', लोकसभा चुनाव के बीच ये क्या बोल गए हेमंत बिस्वा सरमा
तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह बनवाएंगे मंदिर: हेमंत बिस्वा सरमा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि मोदी सरकार ने तीन सौ सीट होते हुए आयोध्या में राम मंदिर बनवाकर अपना वादा पूरा किया। तीसरी बार मोदी सरकार चार सौ सीट जीत रही है। सरकार बनते ही मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्वनाथ का मंदिर बनेगा। जनता से कहा मोदी को जिताते रहिए, मुगलों ने जितना कारनामा किया था। उसे साफ कर दिया जाएगा।

असम के सीएम ने मंगलवार को यमुना विहार में उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोज तिवारी व लक्ष्मी नगर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मोदी सरकार ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में मंदिर जरूर बनवाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी लोकसभा में कांग्रेस और केजरीवाल ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, उन्हें विरासत में देशद्रोह मिला है। देश के विरुद्ध दंगों को हवा देना और आतंकवाद को बढ़ावा देना उनकी पहचान है।

अन्ना हजारे और पीओके पर क्या बोले

दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे कह रहे हैं कि उन्हें विश्वास था कि केजरीवाल चोरी जरूर करेगा, लेकिन शराब को बेचकर करेगा यह सपने में भी नहीं सोचा था। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों को बताया जाता था कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान दोनों में हैं। संसद में कभी चर्चा नहीं होती थी।

गुलाम कश्मीर से पिछले कई दिनों से तस्वीर आ रही है, वहां के लोग तिरंगा हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदी सरकार को चार सौ सीट मिलेगी तो गुलाम कश्मीर भी भारत का हो जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेसियों को अगर बताने पर आ गया कि भाजपा को चार सौ सीट क्यों चाहिए तो उन्हें अस्पताल के आइसीयू में भर्ती होना पड़ जाएगा।