विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में महिला की घिनौनी करतूत आयी सामने, किशोरी का किया यौन उत्पीड़न; बनाया समलैंगिक संबंध

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 13 Jun 2021 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 02:44 PM (IST)

डाबड़ी थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। मामले ...और पढ़ें

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली [गौतम मिश्रा]। शर्मसार कर देने वाले मामले में एक किशोरी ने एक ऐसी महिला पर समलैंगिक संबंध बनाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है जो किशोरी की मां की सहेली थी। आरोपित महिला ने पहले किशोरी की मां का भरोसा जीता और फिर किशोरी की मां से कहकर उन्हें (पीड़िता को) अपने घर रहने के लिए राजी कर लिया। लेकिन धीरे धीरे महिला की घिनौनी हरकत सामने आती गई। किशोरी जब भी महिला की घिनौनी हरकत का विरोध करती तो उन्हें धमकी देकर महिला चुप करा देती थी। लेकिन अंत में किशोरी ने हिम्मत दिखाई और मामले से न सिर्फ अपने स्वजन को बल्कि पुलिस को भी अवगत कराया। किशोरी की शिकायत पर डाबड़ी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी मां आरोपित महिला को काफी समय से जानती हैं। किशोरी की मां आरोपित महिला की स्वयंसेवी संस्था में काम करती थी। इस दौरान आरोपित महिला का पीड़िता के घर आना जाना था। आरोपित महिला पीड़िता के परिवार के लिए राशन भी लेकर आती थी। इसी दौरान आरोपित महिला की नजर उनकी बेटी पर पड़ी। आरोपित महिला ने किशोरी की मां से कहा कि इन्हें हमारे घर भेज दो। वहां यह मेरी बेटी के साथ पढ़ लेगी और कुछ कोर्स भी कर लेगी। भरोसा करते हुए किशोरी की मां ने उन्हें आरोपित महिला के घर रहने के लिए भेज दिया।

किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसके कुछ दिनों के बाद उनकी मां उन्हें लेने आरोपित महिला के घर पहुंची लेकिन वहां किसी बात को लेकर आरोपित महिला व किशोरी की मां के बीच झगड़ा हो गया। बात पुलिस तक पहुंची। आरोप है कि इस दौरान आरोपित महिला ने किशोरी को धमकी दी कि यदि वह अपनी मां के साथ जाएगी तो उन्हें गोली मार देगी। ऐसे में किशोरी ने अपनी मां के साथ जाने से इंकार कर दिया। किशोरी का आरोप है कि इसके बाद आरोपित महिला ने उनके साथ घिनौनी हरकत शुरू कर दी।

दो वर्ष तक चुपचाप सहती रही किशोरी

किशोरी ने पुलिस को बताया है कि आरोपित महिला उनके साथ पिछले दो वर्षों से घिनौनी हरकतें कर रही थी। इस दौरान उसने अश्लील हरकत की वीडियो भी बना रखी थी। घिनौनी हरकत का विरोध करने पर आरोपित महिला किशोरी की धमकी देती थी कि वह उनकी वीडियो को सार्वजनिक कर देगी। किशोरी का न सिर्फ यौन शोषण किया जाता था, बल्कि उनसे घर के कार्य भी कराए जाते थे। आरोप है कि आरोपित महिला के घर में आने वाले एक युवक ने किशोरी के नाम पर फेसबुक एकाउंट भी खोल लिया था। आरोपित महिला किशोरी को कहती थी कि जैसे ही उसकी उम्र 18 वर्ष की हो जाएगी, वह उनके साथ शादी कर लेगी। यहां तक कि वह किशोरी को भगाकर शादी करने की बात भी कहती थी।

ऐसे सामने आई घिनौनी हरकत

एक दिन किशोरी की तबीयत खराब होने पर आरोपित महिला ने अपनी एक सहेली के साथ किशोरी को चिकित्सक के पास भेजा। किशोरी के साथ आरोपित महिला की बेटी भी थी। रास्ते में किसी काम से आरोपित महिला की बेटी कहीं चली गई। तभी मौका पाकर किशोरी ने सारी बातें आरोपित महिला की सहेली को बता दी। इसके बाद आरोपित महिला की सहेली किशोरी को लेकर उनके घर आई और फिर बात पुलिस तक पहुंची।

ये भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल ने चेताया अभी न हो बेफ्रिक कोरोना की तीसरी लहर के ब्रिटेन से मिल रहे संकेत, जानिए और क्या कहा

ये भी पढ़ें- कच्ची रसीद पर दिया सपनों का घर, फिर किया बिजली-पानी का इंतजाम, अब हो गए गायब, पढ़िए खोरी बस्ती में भूमाफिया की कहानी

ये भी पढ़ें- मुंबई और नागपुर से भी जुड़ रहे डासना देवी मंदिर के बाहर से पकड़े गए संदिग्धों के तार, मतांतरण के लिए कुख्यात संगठनों से कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।