विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीः शिक्षकों ने धर्म परिवर्तन के लिए छात्रों पर बनाया दबाव, मचा हंगामा

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 30 Jul 2017 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 08:37 PM (IST)

पीड़ित छात्रों का कहना है कि हमें हॉस्टल में नमाज पढ़ाई जाती थी तथा धर्म परिवर्तन करने को भी कहा जाता था।

दिल्लीः शिक्षकों ने धर्म परिवर्तन के लिए छात्रों पर बनाया दबाव, मचा हंगामा
दिल्लीः शिक्षकों ने धर्म परिवर्तन के लिए छात्रों पर बनाया दबाव, मचा हंगामा

मेवात (जेएनएन)। मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी के कुछ अध्यापकों के ऊपर स्कूली बच्चों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। छात्रों ने इस बारे में लिखित शिकायत दी है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो अध्यापकों को निलंबित, जबकि एक का तबादला कर दिया है।

तावडू के रहने वाले पांच छात्र मढ़ी गांव के मेवात मॉडल स्कूल की आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। इन छात्रों ने मुख्य अध्यापक व जिला प्रशासन को लिखित में दी शिकायत में आरोप लगाया कि हम पांच छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे, हमें हॉस्टल में नमाज पढ़ाई जाती थी तथा धर्म परिवर्तन करने को भी कहा जाता था।

इसी कारण हमने स्कूल जाना बंद कर दिया। इन छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए इनका एडमिशन मेवात मॉडल स्कूल में कराया था, लेकिन कुछ अध्यापक बच्चों की जिंदगी खराब करने पर उतारू थे।

काफी समय से बच्चे इस संदर्भ में शिकायत कर रहे थे। अभिभावकों ने बताया कि दुखी वे अपने बच्चों को घर ले आए तथा जिला प्रशासन को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले ऐसे अध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रिंसिपल ने नहीं की कार्रवाई

आरोप है कि छात्रों ने प्रिंसिपल को भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने इस मामले को अनसुना कर दिया था। इसके लेकर छात्रों में खासा गुस्सा है। 

स्कूल के पांच बच्चों ने इस संदर्भ में शिकायत दी है। तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अध्यापक मैनुद्दीन व मुबारिक अली को निलंबित किया गया है, जबकि मोहम्मद आरिफ का तबादला कर दिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। अगर आरोप सत्य साबित होते हैं तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। - मनीराम शर्मा, उपायुक्त।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।