संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने दर्ज कराया केस
फरीदाबाद पाली में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
फरीदाबाद, जेएनएन। पाली में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति सहित अन्य ससुरालियों को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव रामनगर पलवल निवासी गोकलचंद ने बताया कि 25 वर्षीय बेटी मोनिका की शादी पाली निवासी सचिन के साथ की थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए मोनिका को प्रताड़ित करते थे। यह बात मोनिका ने फोन पर मायके वालों को बताई थी।
इस संबंध में कई बार उसके ससुराल वालों को समझाने का भी प्रयास किया गया। 28 मई को उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।
बिसरा रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चलेगा। वहीं ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि 28 मई की सुबह मोनिका अपने कमरे में बेहोश मिली थी। वे उसे एस्कॉर्ट्स अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका अनुमान है कि उसकी मौत हृदयघात से हुई। जांच अधिकारी एसआइ जगबीर सिंह का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चलेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप