सुषमा स्वराज एमिटी यूनिवर्सिटी में रविवार को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की गोष्ठी में करेंगी शिरकत
विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज रविवार को दिल्ली से सटे नोएडा आ रही है। वे यहां पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के लोगों के साथ एक गोष्ठी करेंगी।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:42 PM (IST)
नोएडा, जेएनएन। विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज रविवार को दिल्ली से सटे नोएडा आ रही है। वे यहां पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के लोगों के साथ एक गोष्ठी करेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर से लोकसभा प्रत्याशी महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नोएडा के सेक्टर 125 में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर 1 ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के लोगों के साथ एक गोष्ठी करेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे तय किया गया है।
रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें