यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण में क्या ना करें, कहां दिखेगा असर? पढ़ें पूरी डिटेल्स
Surya Grahan 2024 दो अक्टूबर की रात में 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा। यह ग्रहण देर ...और पढ़ें

HighLights
- दो अक्टूबर को रात में लगेगा सूर्य ग्रहण।
- रात में नौ बजे के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण।
- क्या सूर्य ग्रहण का भारत में असर होगा?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2024 आज यानी बुधवार (2 अक्टूबर) को साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। जैसे की ग्रहण के समय में चाकू से कुछ भी नहीं काटने की सलाह दी जाती है। वहीं, सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना होता है। आइए हम आपको इस लेख में बताएंगे कि क्या सूर्य ग्रहण का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलेगा?
सर्वपितृ अमावस्या का है विशेष महत्व
भारत में सनातन धर्म में सर्वपितृ अमावस्या (Ashwin Amavasya) का विशेष महत्व माना जाता है। बताया जाता है कि अमावस्या के दिन बड़ी संख्या लोग गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस दौरान लोग अपने पितरों का तर्पण व पिंडदान भी करते हैं। ऐसा करना से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अमावस्या पर ही लगता है सूर्य ग्रहण
बता दें कि सूर्य ग्रहण अमावस्या पर ही लगता है। इस बार दो अक्टूबर को अमावस्या है और इसी दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण करीब छह घंटे के लिए लगेगा। भारतीय समयनुसार, सूर्य ग्रहण दो अक्टूबर की रात में नौ बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और देर रात तीन बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
क्या दिल्ली-एनसीआर में होगा सूर्य ग्रहण का असर
ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक लगता है। हालांकि, ग्रहण न दिखने पर सूतक मान्य नहीं होता है। ज्योतिषियों की माने तो इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में साफ है कि दिल्ली-एनसीआर में लोगों को बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूर नहीं है। हालांकि, ग्रहण का असर भले ही न हो, पर लोगों को ध्यान रखना चाहिए और पूजा-पाठ कर दान पुण्य करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Stubble Burning: हरियाणा और पंजाब में अब नहीं जलेगी पराली! जिलों में तैनात किए जाएंगे उड़न दस्ते
कहां-कहां होगा ग्रहण का असर
दो अक्टूबर को सूर्य ग्रहण का असर दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, अर्जेंटीना, बेका आइलैंड, न्यू चिली और ब्राजील समेत कई देशों में देखने को मिलेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए-
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय में घर में भोजन नहीं पकाना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद नहाने के बाद पूजा-पाठ करके ही भोजन पकाना चाहिए।
- ग्रहण के समय में भगवान का नाम जपने से लाभ मिलता है।
- सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
