विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय सिंह को मिलेगी जमानत या जेल में ही रहेंगे? 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Published: Tue, 12 Mar 2024 02:52 PM (IST)

संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है जिसमें उन्हें जमानत ...और पढ़ें

संजय सिंह को मिलेगी जमानत या जेल में ही रहेंगे
संजय सिंह को मिलेगी जमानत या जेल में ही रहेंगे

पीटीआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सुनवाई करेगी। संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी, जिसमें उसे शराब पाॉलिसी से जुड़े मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।

ईडी दाखिल करेगी जवाब

जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच को ईडी के वकील ने बताया कि उस दिन संजय सिंह की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करेंगे। ईडी के वकील ने बताया कि शीर्ष अदालत ने 26 फरवरी को नोटिस जारी करके जांच एजेंसी से याचिका पर जवाब मांगा था।

19 मार्च को याचिका पर सुनवाई

बेंच ने जांच एजेंसी के वकील से पूछा, " आप इसे आज दाखिल कर रहे हैं"। इस पर वकील ने जवाब दिया कि वह उस दिन जवाब दाखिल करेंगे। पीठ ने मामले की सुनवाई की तारीख 19 मार्च तय करते कहा कि फिर हम अगले मंगलवार को देखेंगे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली संजय सिंह की एक अलग याचिका पीठ के सामने सुनवाई के लिए आई। अब दोनों याचिका पर 19 मार्च को सुनवाई होगी। खास बात है कि 7 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

दोबारा राज्यसभा सांसद बने संजय सिंह

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में बंद संजय फिर से दिल्ली से राज्यसभा सांसद बने हैं। ईडी ने उन्हें पिछले साल 04 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय के समक्ष, सिंह ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि वह तीन महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं बताई गई है।

यह भी पढ़ें- 'CAA लागू होना होली से पहले की Holi...', वीरेंद्र सचदेवा बोले- PM मोदी ने किया लाखों लोगों के आंसू पोछने का काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।