विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर देरी से नाराज SC, पीएम के पास वक्त नहीं तो NHAI करे उद्घाटन

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 09:20 AM (IST)

सुनवाई में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कहा कि हमने उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से कहा है।

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर देरी से नाराज SC, पीएम के पास वक्त नहीं तो NHAI करे उद्घाटन
एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर देरी से नाराज SC, पीएम के पास वक्त नहीं तो NHAI करे उद्घाटन

नई दिल्ली (जेएनएन)। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), फरीदाबाद और पलवल (हरियाणा) को जोड़ने वाले ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान अहम बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिया कि नवनिर्मित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 31 मई से पहले किया जाए। देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी भी जताई है।

ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे 135 किलोमीटर लंबा है। सुनवाई में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कहा कि हमने उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से कहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर वो नहीं करते हैं तो आप क्यों नहीं कर देते। कोर्ट ने कहा पिछली सुनवाई में आपने कहा था कि अप्रैल में उद्घाटन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

कोर्ट ने कहा है कि अगर इस महीने के आखिर तक उद्घाटन नहीं होता है, तो 1 जून से इसे जनता के लिए खोल दिया जाए। 

वहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  पीएम मोदी से इसके उद्घाटन के लिए जल्द ही समय लेकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि एक्सप्रेस-वे के परिचालन में हो रही देरी का पीएम से कोई लेना-देना नहीं है। उद्घाटन के लिए पीएम से दो बार समय लिया जा चुका है, लेकिन अभी थोड़ा काम बाकी है जैसे ही काम पूरा होगा इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में केंद्र से कहा था कि दिल्ली के चारों ओर जुलाई 2016 तक एक नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाए, जिससे दिल्ली में वाहनों की भीड़ कम की जा सके। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उदाहरण भी दिया। कोर्ट ने कहा कि मेघालय कोर्ट पिछले पांच साल से काम कर रहा है, लेकिन आजतक उसका उद्घाटन नहीं हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, 135 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का 81 फीसद निर्माण पूरा हो चुका है। निर्माण से जुड़ी निजी कंपनियों का कहना है कि यह काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य अगले साल फरवरी तक पूरा होने का लक्ष्य था लेकिन यह समय से पहले ही जून में पूरा हो जाएगा।

दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत

इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उप्र, उत्तराखंड से आने-जाने वाले वाहनों को अब दिल्ली शहर के अंदर से नहीं जाना पड़ेगा।

जानें खूबियां

1. मेजर ब्रिज- 4 यमुना नदी, हिंडन नदी और आगरा कैनाल,

2.  छोटे ब्रिज- 45

3.  रेलओवर ब्रिज-06

4. फ्लाईओवर-05

5. इंटरचैंजेस-9

6. अंडरपास-55

7.  पेडेस्ट्रियन अंडरपास-152

8.  कल्वट्र्स-113

9. वे-साइड एमेनिटीज-2