Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत, आज 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 07:24 AM (IST)

    Weather Update दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह-सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। मंगलवार को हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Hero Image
    दिल्ली एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Update दिल्ली-एनसीआर में आज यानी बुधवार को सुबह-सुबह बारिश हुई। कई इलाकों में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बुधवार की सुबह से गरज और बिजली के साथ लगातार बारिश हुई। दिल्ली के वसंत विहार, चाणक्यपुरी समेत कई इलाकों में बारिश हुई है।

    वहीं, वर्षा और तेज हवाओं के असर से आज भी सुबह से ही राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो आज दिन भर मौसम सुहाना ही बना रहेगा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी चलती रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।

    'संतोषजनक' श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआइ मौसम की अनुकंपा से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 63 रहा। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। दो तीन दिन तक वायु गुणवत्ता का कमोबेश यही स्तर बने रहने की संभावना है।

    सोहना में हुआ जलभराव

    बुधवार सुबह हुई झमाझम वर्षा से सोहना शहर में चारों ओर पानी भर गया है। पानी की निकासी ना होने से प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वर्षा के पानी से शहर के मुख्य रास्तों पर जलभराव होने से स्कूल जाने वाले बच्चों व आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

    इससे पहले मंगलवार को दिन भर चलती रही तेज हवाओं ने दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत दिलाई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    मंगलवार को सुबह से शाम तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। हल्की वर्षा का दौर सोमवार आधी रात के आसपास ही शुरू हो गया था। दिन में भी कई इलाकों में हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवा पूरे दिन जारी रही।

    0.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई

    मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह क्रमश: 26.8 डिग्री और 35.2 डिग्री रहा था। हवा में नमी का स्तर 98 से 68 प्रतिशत रहा। वर्षा सुबह साढ़े आठ बजे तक 16.8 मिमी, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    यह भी पढ़ें- Gujarat Rain: वडोदरा में खतरे के निशान के ऊपर पहुंची विश्वामित्री नदी, 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 23 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- गुजरात में आसमान से बरसी आफत, बाढ़ से सात की मौत, 15 हजार से अधिक लोगों को किया गया शिफ्ट; सेना तैनात

    हाल फिलहाल इसमें बदलाव के आसार भी नहीं

    उधर हवाओं और वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआइ 64 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें बदलाव के आसार भी नहीं हैं।

    मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा का ब्यौरा (मिमी में)

    इलाका      सुबह 8.30 तक सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक

    सफदरजंग            16.8                              0.4

    पालम                    6.9                               2.8

    लोधी रोड              15.8                              1.0

    रिज                      2.5                                00

    आयानगर              6.4                                0.6