Move to Jagran APP

Delhi Weather and Heat ALERT! आज भी चल सकती है धूल भरी तेज हवा, अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी करेगी परेशान

Delhi Weather and Heat ALERT! भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी तीन अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच आकाश साफ रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान 37 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 10:05 AM (IST)
Delhi Weather and Heat ALERT! आज भी चल सकती है धूल भरी तेज हवा, अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी करेगी परेशान
अगले तीन दिनों तक तापमान 37 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather and Heat ALERT!  राजधानी दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत रही, लेकिन धूल भरी हवा के कारण कई इलाकों में वातावरण में धूलकण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूल भरी तेज हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीन से पांच अप्रैल के बीच आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान 37 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है। इसी के साथ लू भी दस्तक दे सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह छह व सात अप्रैल को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले तीन दिनों से राजधानी में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।  दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही हवा में नमी का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों से संबंधित अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर और पूर्वी भारत में अप्रैल से जून तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

वहीं, उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ देश के कई शहरों में पूर्वाह्न् 11 बजे के बाद सड़कें वीरान हो जा रही हैं। आलम यह है कि राजधानी भुवनेश्वर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है। 73 वर्ष पूर्व भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र का गठन हुआ था, तब से लेकर अभी तक 31 मार्च को तापमान कभी 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज नहीं किया गया है। गुरुवार को भी यही स्थिति बनी रही।

वहीं, मौसम विभाग के देश के सबसे गर्म शहरों की टॉप फाइव की सूची में ओडिशा के तीन शहर शामिल रहे। इसमें भुवनेश्वर पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर बारीपदा एवं पांचवें स्थान पर बालेश्वर शहर रहा। इससे पहले 21 मार्च 2016 को भुवनेश्वर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.