विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jahangirpuri News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर चले पत्थर, कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़; हिरासत में दो आरोपी

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 08 Jun 2022 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2022 10:43 AM (IST)

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। देर रात कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की ...और पढ़ें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में चले पत्थर
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में चले पत्थर

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी के जे ब्लाक की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।

तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है।

हिरासत में दो आरोपी

डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं

डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र पार्क पुलिस थाना इलाके में दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी झगड़े को लेकर जहीर नाम का एक शख्स और उसका दोस्त उन लड़कों की तलाश में आए थे। दोनों नशे में थे और उन्होंने पथराव किया। गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। उन्होंने कहा कि घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय के हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।