विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान अचानक टूटा मंच, बाल-बाल बचे देवेंद्र यादव; माला पहनाने के दौरान हुआ हादसा

Published: Sat, 30 Nov 2024 10:39 PM (IST)

कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान शनिवार को एक हादसा हो गया। लोगों को संबोधित करने के दौरान मंच ...और पढ़ें

दिल्ली न्याय यात्रा में हादसा मंच टूटने से बाल-बाल बचे देवेंद्र यादव।
दिल्ली न्याय यात्रा में हादसा मंच टूटने से बाल-बाल बचे देवेंद्र यादव।

HighLights

  1. दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हरी नगर घंटाघर के शास्त्री मार्केट से यात्रा की शुरुआत की
  2. जैसे-जैसे हमारा काफिला आगे बढ़ रहा है, जनता से जुड़ाव अधिक मजबूत हो रहा: देवेंद्र यादव

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली न्याय यात्रा के 23वें दिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हरी नगर घंटाघर के शास्त्री मार्केट से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान जैसे ही वह मंच पर स्वागत के लिए चढ़े। समर्थकों ने उन्हें बड़ी फूलों की माला पहनाई, इतने में ही अचानक से मंच भरभराकर टूट गया और वह बाल-बाल बच गए। घटना होते ही देवेंद्र यादव मंच से नीचे उतरे और उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हमारा काफिला आगे बढ़ रहा है, दिल्ली की जनता के यात्रा के साथ जुड़ने से अधिक मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 2025 में उस कांग्रेस को चुने जिसने 15 साल दिल्ली की सेवा करने का काम किया था। हमने दिल्ली की सूरत बदलकर प्रदूषण कम करने की दिशा में सीएनजी, मेट्रो और फ्लाईओवर बनवाए। वृद्धों को पेंशन, गरीबों को राशन पर्याप्त मात्रा दिया। हमने दिल्ली का जो विकास किया, उससे हर महीने में नई दिल्ली आगे बढ़ती नजर आती थी।

यह काम कांग्रेस ने 15 वर्षों में करके दिखाया: देवेंद्र यादव

दिल्ली न्याय यात्रा हरी नगर घंटाघर शास्त्री मार्केट से शुरु होकर गांधी पार्क, गांधी मार्केट, गुरुद्वारा रोड से होते हुए चाणक्य प्लेस-2 सीतापुरी तक निकाली गई। इस दौरान देवेंद्र यादव ने सुभाष नगर गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका। फिर यात्रा के दौरान देवेंद्र यादव ने लोगों को संबोधित कर कहा कि हमें दिल्ली में ऐसी सरकार बनानी है, जो लोगों की मदद कर सके, अपना फर्ज निभा सके, यह काम कांग्रेस ने 15 वर्षों में करके दिखाया है। सिर्फ हमें आपसी मतभेद मिटाकर मजबूती के साथ एकजुट होकर लोगों के दिलों को जीतने का काम करना है। सस्ती बिजली, मुफ्त पानी जैसे झूठे वादों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने वादों की जगह थमाया झुनझुना: देवेंद्र यादव

आम आदमी पार्टी ने जनता से किए वादों को पूरा करने की जगह झुनझुना थमा दिया है। गरीब लोगों के लिए 450 राशन की दुकान बंद करके दिल्ली के हर कोने में शराब के ठेके खोल दिए। अपनी जिम्मेदारी निभाने व अपना काम करने की जगह केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और पड़ोसी राज्यों पर काम न करने देने का आरोप लगाते रहे। बहुत हो गया प्रयोग अब दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उनकी उचित जगह बैठाने के लिए तैयार बैठी है।

'केजरीवाल ने 2013 में कहा था नहीं लेंगे कोई सुविधा'

विपक्ष पर हमला करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल ने 2013 में कहा था न कोई सुविधा लेंगे, न सुरक्षा लेंगे, न बंगला लेंगे, न गाड़ी लेंगे। पर अपनी आराम के लिए 175 करोड़ का शीश महल बनाया, जिसमें टायलेट तक को गोल्ड प्लेटेड किया गया। हम शीश महल की सच्चाई जनता के सामने उजागर करेंगे। यात्रा में कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, एडवोकेट सुनील कुमार, अमृता धवन, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, दिल्ली महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस, केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश', सौरभ भारद्वाज के गंभीर आरोप