विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस, केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश', सौरभ भारद्वाज के गंभीर आरोप

Published: Sat, 30 Nov 2024 07:20 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने की घटना को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने की घटना को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

HighLights

  1. केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
  2. दिल्ली के बीचोंबीच केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी: सौरभ भारद्वाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने की घटना को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ग्रेटर कैलाश के सावित्री नगर इलाके में केजरीवाल जी की पदयात्रा थी। इसमें हजारों की संख्या में लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, नौजवान उनको देखने के लिए, उनको आशीर्वाद देने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। अरविंद जी सबसे मिलते थे। उसी समय एक आदमी ने उनपर हमला कर दिया। मैं उनके साथ था। मेरी जैकेट भी गीली है। 

एक आदमी ने उनके ऊपर स्प्रिट फेंकी। सूंघा हमने। उनको जिंदा जलाने की कोशिश की थी। उसके एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस। वह स्प्रिट उनके और मेरे ऊपर गिरी। मेरे कार्यकर्ता मु्स्तैद थे। स्प्रिट तो फेंक दिया लेकिन माचिस नहीं जला पाए। आज दिल्ली के बीचोंबीच केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। 

विकासपुरी में भी केजरीवाल पर हुआ था हमला: भारद्वाज

भारद्वाज ने कहा कि यह बहुत गंभीर बात है। केजरीवाल जी, दिल्ली वालों के बीच पदयात्रा कर रहे हैं। भाजपावालों को नींद आनी बंद हो गई। दोबारा तीसरी बार दिल्ली में बीजेपी को हार नजर आ रही है। जब आदमी हारता है तो बेइमानी करता है और जीतने की कोशिश करता है। यह पहली बार नहीं है। विकासपुरी में उनपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस बस देखती रही थी। दूसरा हमला कल ही बुराड़ी में हुआ। 

नांगलोई में रोशन हलवाई के यहां हमला: भारद्वाज

मंत्री ने कहा कि केजरीवाल नांगलोई के रोशन हलवाई के यहां गए, जिससे करोड़ों की फिरौती मांगी गई थी। बीजेपी के गुंडों ने वहां पर भी केजरीवाल पर हमला किया। उनको रोशन हलवाई के पास नहीं जाने दिया गया। आज कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। स्प्रिट फेंक दिया गया और माचिस लगाने में देरी हुई। पहला शक तो बीजेपी पर जाता है। ये लड़का अशोक कुमार झा है। इसका फेसबुक प्रोफाइल हमने आधे घंटे के अंदर ढूंढ लिया है।

AAP ने जारी की आरोपी की तस्वीर

पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर हमला करनेवाले कथित आरोपी की फोटो जारी की है। पार्टी ने कहा कि हमलावर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है। पुलिस के मुताबिक, लिक्विड फेंकने के प्रयास को विफल कर दिया गया और मालवीय नगर थाने के एसआई संदीप ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया। कथित व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत है। 

यह भी पढ़ें- ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर फेंका गया 'लिक्विड', आरोपी की पिटाई; BJP पर हमले का आरोप