विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर फेंका गया 'लिक्विड', आरोपी की पिटाई; BJP पर हमले का आरोप

Published: Sat, 30 Nov 2024 06:15 PM (IST)

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की। आम ...और पढ़ें

ग्रेटर कैलाश में केजरीवाल पर हमला, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप।
ग्रेटर कैलाश में केजरीवाल पर हमला, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप।

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में लिक्विड फेंकने की कोशिश की
  2. दिल्ली में कानून व्यवस्था बरकरार रखने में नाकाम बीजेपी बौखलाई: AAP
  3. दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का चुनाव में बदला लेंगे: CM आतिशी

एएनआई,नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंकने की कोशिश की। बाद में उस शख्स को उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ लिया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर हमला किया।

आम आदमी पार्टी ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा- दिल्ली में कानून व्यवस्था बरकरार रखने में नाकाम बीजेपी बौखलाई हुई है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने हमला करवाया। इससे गृह मंत्री ⁠अमित शाह की नाकामी जग जाहिर हुई है। पार्टी ने कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कहां जाएगा?

सौरभ भारद्वाज ने उठाए गृह मंत्री पर सवाल

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां निकालते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। नांगलोई और छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।"

लिक्विड फेंके जाने पर सीएम आतिशी की प्रतिक्रिया

केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने की घटना पर सीएम आतिशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आईं थी। इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय!: राघव चड्ढा

आप सांसद राघव चड्ढा ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- कल दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल जी ने आवाज़ उठाई और आज ही उनपर कायराना हमला किया गया। ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय!

यह भी पढ़ेंः अजमेर दरगाह मामले में वादी विष्णु गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सिर कलम करने का आया कॉल